






आजमगढ़ में शहर के देवखरी स्थित मैरिज हॉल में निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान हो चुके हैं। सरकार की विदेश नीति भी फेल हो गई है। आम जनता को पहले नोटबंदी कर लाइन में लगा दिया गया था। अब SIR करने के नाम पर लाइन में लगा दिया गया है । बार-बार लाइन लगवाई जा रही है जिससे जनता आजीज़ आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। सरकार का क्राइम पर कंट्रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सपा को लेकर तमाम झूठ अफवाह फैलाते हैं। समाजवादी के पीडीए के संगठन से भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। वहीं जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
