वायरल वीडियो में बार बाला के ठुमके पर तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। थाना जीयनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध असलहा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 31 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल को सूचना मिली कि वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक मनिकाडीह क्षेत्र के पास मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहरीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी रिशु पुत्र चन्द्रभान निवासी हरैया, थाना जीयनपुर को करीब 12:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नकद बरामद हुए।
इस संबंध में थाना जीयनपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल, कांस्टेबल ललित नारायण सिंह व कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *