महापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बीजेपी गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में प्रदेश के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दिया लक्ष्य और रणनीति पर की चर्चा

Uncategorized

महापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक लक्षीरामपुर कॉलेज के सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने, प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

महापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत अब तक संपन्न बैठकों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अभियान की प्रगति, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
साथ ही प्रशिक्षण के आगामी चरणों को और अधिक व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।सभी से महाअभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
महापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आगामी प्रशिक्षण सत्रों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
निर्देशों में कहा गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए। इसके लिए विषय विशेषज्ञों को शामिल करते हुए प्रशिक्षण की सामग्री को सरल, स्पष्ट एवं समसामयिक रखा जाए। प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नोत्तर सत्र, समूह चर्चा एवं प्रायोगिक गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाए।
इसके साथ ही प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र का नियमित मूल्यांकन करने, फीडबैक लेने तथा आवश्यकतानुसार सुधार करने के निर्देश दिए गए। समयबद्धता, अनुशासन एवं बेहतर प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।
पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण के उद्देश्यों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा एवं कार्यशैली के अनुरूप तैयार करें, जिससे महाअभियान को सफल बनाया जा सके।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले के विभिन्न मंडलों में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी रणनीतियों की जानकारी दी जा रही है।
इस महाअभियान में और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंडल स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाय।
इस बैठक में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल,साकेत सिंह, छड़े लाल निगम,क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता डॉ समीर सिंह जिला अध्यक्ष घ्रुव सिंह,लालगंज विनोद राजभर, मऊ रामश्रय मौर्य,बलिया संजय मिश्रा,महाराजगंज संजय पांडेय,कुशीनगर दुर्गेश राय,गोरखपुर जनार्दन तिवारी,महानगर संयोजक राजेश गुप्ता,सिद्धार्थनगर दीपक मौर्य,बस्ती विवेकानंद मिश्रा,जिला प्रभारी,वर्ग प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *