



जहानागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर में सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही बुरी तरह से झुलस गई। उसकी हालत देख परिजन किसी प्रकार से करंट से छुड़ा कर महिला को जहानागंज के कोल्हूखोर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि 45 वर्षीया शकुंतला पत्नी प्रकाश चौहान निवासी गांव मोलनापुर थाना जहानागंज अल सुबह 9 बजे घर के बाहर झाड़ू लगाते समय घर के बाहर जमीन में लगे अर्थिंग में किसी प्रकार से करेंट उतरने से उसकी चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। हालत गंभीर देखते ही परिजन सीएचसी कोल्हुखोर जहानागंज ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शकुंतला के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं।
मोलनापुर में करंट की चपेट में आकर महिला की मौत
जहानागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घर के बाहर झाड़ू लगाने के दौरान हुआ हादसा, शव का कराया गया पोस्टमार्टम