रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच तथा कार्रवाई में जुटी

Uncategorized

जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित नरौली गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जहां उस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर संबंधित थाने की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने तथा जांच व कार्रवाई में जुटी है। सिधारी थाना क्षेत्र में नरौली निवासी ओमप्रकाश निषाद के अनुसार आज मंगलवार दोपहर वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान विपक्ष के लोग कुछ अज्ञात व्यक्तियों को साथ लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और भतीजी को भी लाठी-डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उनके घर का सामान भी जबरन उठा लिया। घटना के दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने सिधारी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर सीओ सिटी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है इस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *