
आजमगढ़ जिले के देवगांव और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दुकानों में आग लगी। जीयनपुर क्षेत्र में बर्तन और देवगांव क्षेत्र में किराना की दुकान में आग लगी। देवगांव क्षेत्र के मुसाफिरगंज में आगजनी की घटना ने किराना की दुकान में लाखों का सामान जलाकर खाक हो गया। यह घटना देर रात्रि को उस समय हुई जब दुकानदार दुकान बंद करके घर पहुंचा था। इसी बीच आस पास के लोगों ने दुकान में आग लगे होने की सूचना दी। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंचे दुकान मालिक शिवपूजन यादव ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड की दी। जब तक आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वही इस बारे में दुकानदार शिवपूजन यादव का कहना है की दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। जिसके कारण यह घटना घटी है। शनिवार को दोपहर जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में भी दुकान में आग लगने का मामला सामने आया था जहां पर बर्तन के गोदाम में आग लगी थी और वहां भी लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से आई। यही कारण है कि आग बुझाने में देरी हुई।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में शनिवार की सुबह वर्तन की दुकान में आग लगने से लाखो का सामान जल कर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। रामशरन गुप्ता की दो मंजिला मकान में बर्तन की दुकान थी। सुबह करीब छह बजे लोगों ने दुकान से धुआं निकलता हुआ देख कर दुकानदार को जानकारी दी। इसके बाद दुकादार पहुंचा। आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगो ने टुल्लू पंप से आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तबतक सभी सामान जल कर नष्ट हो गए थे। दुकानदार ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की क्षति हुई है।
