GD Global School के कक्षा 10 सीबीएसई का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम – विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास, विद्यालय परिवार में दिखा जश्न का माहौल

Uncategorized

आजमगढ़: करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि सत्र 2025-26 की कक्षा दसवीं की परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस वर्ष छात्रों ने न केवल उच्च प्रतिशत प्राप्त किया, बल्कि विभिन्न विषयों में भी श्रेष्ठ अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के विभिन्न मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की। तरुणिका यादव ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान , तथा शिवेन्द्र ने 97.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं आर्य ने 96.6% अंक से तृतीय स्थान और कृष्णा कुमार पाण्डेय ने 96.4% अंक से चतुर्थ स्थान ,अपूर्वा राय एवं शांभवी ने96% अंक के साथ पंचम स्थान, अन्वेषा त्रिपाठी ने 95.2% अंक के साथ तथा श्रेयांश जायसवाल एवं अनंत यादव ने 95% अंक के साथ विजय का परचम लहराया।
इसी प्रकार विषयवार टॉपर्स अंग्रेजी में 100 अंक शिवेन्द्र प्रताप सिंह ,हिंदी में 98 अंक राजवर्धन श्रीवास्तव, विज्ञान में 100 अंक तरुनिका यादव, टिया यादव, सामाजिक विज्ञान में 99 अंक जिज्ञासु वर्मा, कृष्णा कुमार पांडेय ,गणित में 95 अंक शिवेन्द्र प्रताप सिंह, आरण्या जायसवाल, वैष्णवी सिंह तथा आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस में 100अंक कृष्णा कुमार पांडेय, तरूणिका यादव और शिवेंद्र सिंह ने अर्जित किया।
42 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस उत्कृष्ट परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा रहा है।इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने कहा कि “यह परिणाम हमारे शिक्षकों की समर्पित मेहनत और विद्यार्थियों की निरंतर अभ्यास का प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास में भी अग्रणी हैं।” प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता रहेगा। कार्यकारी निदेशक श्री श्रीश अग्रवाल ने कहा कि हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि इस वर्ष हमारे विद्यालय जीडी ग्लोबल स्कूल ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। यह सफलता हमारे समर्पित कर्मचारियों, प्रबंधन टीम और विद्यार्थियों के निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली भुस्कुटे ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं अभिभावकों का सहयोग—इन तीनों ने मिलकर इस शानदार उपलब्धि को संभव बनाया है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।”
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अपने ज्ञान, कौशल और संस्कारों से समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *