संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की फंदे से लटकी मिली लाश, घर से 100 मीटर दूर नीम के पेड़ पर शव लटका देख मची सनसनी, आत्महत्या की आशंका, गांव में मातम

Uncategorized

आज़मगढ़। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान श्रवण कुमार उर्फ लुला (25) पुत्र रामनाथ, निवासी देऊरपुर सराय के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव घर से करीब 100 मीटर दक्षिण सिवान स्थित खेत में एक नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *