






आजमगढ़ जनपद के थाना- बरदह क्षेत्र भादो मोड़ से बरदह क्षेत्रान्तर्गत पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली वांछित 01अभियुक्ता बुधवार को गिरफ्तार की गई है जबकि पूर्व में 09 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं।
बता दें कि 09 फरवरी 2024 को वादी मुकदमा चन्देलाल यादव निवासी सोनहरा थाना बरदह ने थाना बरदह पर लिखित तहरीर दी थी कि दिनांक 08 फरवरी 2024 को वादी के बड़े पिता के लड़के रणविजय यादव पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन उम्र करीब 50 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक रणविजय यादव की हत्या कराने की साजिश एक महिला ने रची थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 302, 120बी आईपीसी बनाम महेन्द्र यादव पुत्र रामहित यादव समेत 07 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक बरदह द्वारा की जा रही थी। मामले में शूटर समेत नौ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली अभियुक्ता शर्मिला पत्नी स्वर्गीय अनिल निवासी सोनहरा थाना बरदह फरार चल रही थी। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता शर्मिला को समय करीब पौने एक बजे भादो मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
बरदह थाना क्षेत्र के भादो मोड़ से पुलिस ने की कार्रवाई
पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश करने वाली वांछित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
पूर्व में शूटर समेत 09 अभियुक्त हो चुके हैं गिरफ्तार