






आजमगढ़। मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। APS रेजिडेंशियल एकेडमी, कोटिला चेक पोस्ट (रानी की सराय) द्वारा संचालित निःशुल्क NEET आवासीय कोचिंग कार्यक्रम (सत्र 2026–27) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह योजना खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने कक्षा 12 उत्तीर्ण कर ली है या हाल ही में परीक्षा दी है। चयन प्रक्रिया के तहत 50 मेधावी छात्रों को पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग के साथ भोजन और आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे NEET जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।
इसके अलावा आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 और 12 में पढ़ रहे छात्रों को भी निःशुल्क मार्गदर्शन (गाइडेंस) दिया जाएगा। हालांकि, इस सुविधा में भोजन और आवास शामिल नहीं होगा।
संस्थान की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां से तैयारी कर चुके कई छात्र देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जैसे KGMU लखनऊ और AMU अलीगढ़ में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं।
प्रवेश परीक्षा 16 मई 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आजमगढ़ पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.apsracademy.com� पर विजिट कर सकते हैं या 8090107028, 7267827622 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
