






आजमगढ़: जिले के ADM प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण सचिव बनाया गया है। संजीव कुमार (PCS) अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (ABVMU), उत्तर प्रदेश के कुलसचिव (Registrar) के रूप में तैनात थे, जिन्हें अब 15 मई 2026 को आज़मगढ़ का नया ADM प्रशासन नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 मई 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में कई जिलों के एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव और अपर नगर आयुक्तों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, हरदोई और आजमगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। शासन ने इसे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर व्यवस्था के उद्देश्य से किया गया नियमित फेरबदल बताया है।
प्रमुख तबादलों में आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर, प्रियंका सिंह को हरदोई से लखनऊ, डॉ. वैभव शर्मा को बदायूं से गोरखपुर और अजीत कुमार सिंह को प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजा गया है। वहीं संजीव कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाया गया है। जबकि आजमगढ़ के ADM प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा प्रदीप वर्मा को संभल से लखनऊ, दीपाली भार्गव को अलीगढ़ से हरदोई तथा अभिनव रंजन श्रीवास्तव को इटावा से नगर निगम लखनऊ में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। �
