






प्रयागराज/आजमगढ़। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह को आगरा विकास प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। अब वह प्राधिकरण की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न वादों की पैरवी करेंगे।
उमेश कुमार सिंह इससे पूर्व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण के भी अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज क्षेत्र अंतर्गत खरसहन कला गांव निवासी उमेश कुमार सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए एवं एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। विधि क्षेत्र में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
