एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी में प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन, 325 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Uncategorized

आजमगढ़। कोटिला चेक पोस्ट स्थित एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी में शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। परीक्षा में जनपद समेत आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 325 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एकेडमी प्रबंधन द्वारा परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिसकी अभिभावकों ने सराहना की।
संस्था प्रबंधन ने बताया कि एपीएस रेजिडेंशियल एकेडमी का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को एकेडमी द्वारा निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा न बने।
एकेडमी के डायरेक्टर ग्यास असद खान ने कहा कि संस्था विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि अनुशासन, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं एकेडमी के सेक्रेटरी एवं प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने परीक्षा के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे भी बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *