ई वेइंग मशीन से लिंक ई पॉश मशीन के वितरण के साथ ही प्रशिक्षण का हुआ कार्य, अब घटतौली की शिकायत से मिलेगी निजात

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के सदर तहसील के सभागार में पल्हनी ब्लॉक समेत सभी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के कोटेदारों को अब वेइंग मशीन से लिंक ई पॉश मशीन का वितरण किया जा रहा है। पहले केवल ई पॉश मशीन का ही वितरण होता था। जिसमें घटतौली का भी आरोप लगता रहता था। ई वेइंग मशीन से ही ई पॉश मशीन के लिंक होने से अब आम लोगों की शिकायतों की जांच हो सकेगी। वितरण कार्य में लगे सदर तहसील कर्मचारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉक के उचित दर विक्रेताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। पुरानी ई पॉश मशीन का टेंडर समाप्त हो गया है। अब नई ई पॉश मशीन के साथ जुड़ी ई वेइंग मशीन दी जा रही है। ई वेइंग मशीन पर तौल के बाद ही ई पॉश मशीन से खारिज होगा।

सदर तहसील सभागार में ई वेइंग मशीन से लिंक ई पॉश मशीन का वितरण

मशीन के वितरण के साथ ही कोटेदारों के प्रशिक्षण का हुआ कार्य

पुरानी ई पॉश मशीन का टेंडर समाप्त होने के बाद नई मशीन का किया गया वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *