बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized

महराजगंज (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के मेउरिया गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव घर के पास स्थित बगीचे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेउरिया गांव निवासी संदीप मौर्य ने पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई संजय मौर्य (28) पुत्र लालू मौर्य शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर के बगल स्थित बगीचे में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने जब उन्हें देखा तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पीआरबी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी और बच्चे पिछले लगभग दो वर्षों से उसके साथ नहीं रह रहे थे, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। हालांकि पुलिस इस संबंध में भी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *