




आजमगढ़: मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के बरौना बाजार में बुधवार को एक दिवसीय भगवान श्री खाटू श्याम बाबा शोभा यात्रा में क्षेत्रीय श्रद्धालुगण, भक्तों, महिलाओं युवतियों ने शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए जयकारे लगाए। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। एतिहात के तौर पर स्थानीय थाना बरदह दरोगा एवं पुलिसकर्मी शोभा यात्रा जुलूस साथ चलते दिखे।
श्री खाटू श्याम जी महाराज के शोभायात्रा जुलूस में हाथी घोड़ा प्रभु श्रीराम माता सीता भाई लक्ष्मण भगवान भोलेनाथ बजरंग बली राधा कृष्ण झाकी रथ पर सवार होकर बरौना शिवमन्दिर से निकल कर चौक तिराहा से होते हुए सतैनी डीह देव स्थान से जखावा देव स्थान मंदिर से होते हुए दशमडा मोड से कोदहरा शिव मंदिर से होते हुए वापस बरोना शिव मंदिर पहुंचा। शोभा यात्रा में महिलाओं ने हाथ में खाटू श्याम का झंडा लेते हुए रथ के पीछे से जयकारे लगाए। डीजे के भक्ति संगीत धुन पर थिरकते दिखे। सहयोगी ग्राम प्रधान अमरजीत यादव गौरीशंकर यादव प्रहलाद यादव रिंकल सिंह संजय सेठ समेत आदि श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
