जे डॉन वास्को स्कूल खोजापुर का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन, 95% छात्र हुए उत्तीर्ण

Uncategorized

आजमगढ़: आज दिनांक 13 मई 2026 को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में जे डॉन वास्को स्कूल, खोजापुर (आजमगढ़) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र एवं प्रबंधन का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का कुल 95 प्रतिशत परिणाम रहा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राम प्रकाश राय, श्री माता प्रसाद राय एवं ज्योति राय सहित समस्त शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी।
⭐ शीर्ष तीन मेधावी छात्र (Top 3)
अनुज कुमार यादव – 94%
दिपांशु बर्नवाल – 93%
प्रांजल राय – 90%
🌟 अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र
हरष बर्नवाल – 88%
रितेश – 88%
प्रशांत सिंह – 87.6%
प्रज्ञा राय – 85.20%
प्रियांशी गौरव – 84.20%
विद्यालय प्राचार्य शुभम शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के संघर्ष, शिक्षकों की मेहनत एवं अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री जितेंद्र बहादुर राय एवं श्री आलोक राय ने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि ये विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। इस अवसर पर श्री छेदी यादव एवं अध्यक्ष श्री छोटेलाल यादव ने भी बच्चों एवं शिक्षकों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों, खेतों में काम करने और रात-रात भर अध्ययन कर यह सफलता अर्जित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *