पीपीएस से आईपीएस बने मधुबन कुमार सिंह, एसएसपी ने लगाए नए रैंक बैज, प्रमोशन सेरेमनी में दी गई बधाई एवं शुभकामनाएँ

Uncategorized

आजमगढ़ जनपद आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए गुरुवार का दिन गौरव और खुशी लेकर आया, जब अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह को पीपीएस से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में एक गरिमामयी प्रमोशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने श्री मधुबन कुमार सिंह को नए रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया तथा उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। एसएसपी ने कहा कि यह पदोन्नति श्री सिंह की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईपीएस अधिकारी के रूप में भी श्री सिंह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करते हुए विभाग तथा समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रमोशन सेरेमनी के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री मधुबन कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और गौरव से परिपूर्ण रहा तथा सभी अधिकारियों ने इस उपलब्धि को आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए सम्मान का विषय बताया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी श तोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्री मधुबन कुमार सिंह की आईपीएस पद पर पदोन्नति को लेकर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है और इसे जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *