सीएमओ का अतरौलिया सीएचसी पर औचक निरीक्षण, महिला चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश

Uncategorized

आजमगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अतरौलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. शशि बाला (ईएमओ) बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर सीएमओ ने उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने अधीक्षक को व्यवस्था में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हालांकि अस्पताल में दवाओं का रख-रखाव एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित पाई गईं। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोकने के साथ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *