चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा, बाइक और नकदी बरामद की, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Uncategorized

आजमगढ़, 18 जुलाई 2026। मुबारकपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। बाइक के दस्तावेज न मिलने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी अपनी टीम के साथ 17 जुलाई की रात फखरूद्दीनपुर-भटौरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ मोटरसाइकिल से आने वाला है।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविन्द यादव (23 वर्ष) पुत्र कन्हैया यादव, निवासी ग्राम यहिया चक, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ। साथ ही उसकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 54 Z 5956) के वैध दस्तावेज न मिलने पर वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। जामा तलाशी में 100 रुपये नकद भी बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मुबारकपुर में मु.अ.सं. 265/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *