कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर रिक्रुट आरक्षी निलंबित, वांछित अभियुक्त एवं हिस्ट्रीशीटर की निगरानी हेतु निर्धारित संतरी निगरानी ड्यूटी का समुचित निर्वहन न करने पर कार्रवाई

Uncategorized


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों में अनुशासन एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के क्रम में कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है।

थाना गंभीरपुर पर नियुक्त *रिक्रुट आरक्षी ना.पु. रूद्र प्रताप सिंह (पीएनओ-252058949)* द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने, थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त एवं हिस्ट्रीशीटर की निगरानी हेतु निर्धारित संतरी पहरा/निगरानी ड्यूटी का समुचित निर्वहन न करने तथा उच्चाधिकारीगण के आदेशों एवं निर्देशों की अवहेलना किए जाने का मामला प्रथम दृष्टया संज्ञान में आया।

उक्त कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता एवं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली तथा छवि को प्रभावित करने वाला मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा रिक्रुट आरक्षी ना.पु. रूद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संस्थित किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *