आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर फरिहा रोड पर राजगीर का काम कर के साइकिल से घर जा रहे 56 वर्षीय अधेड़ को बाइक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। इलाज के दौरान अधेड़ की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर (अब्दुल्ला) गांव निवासी अमल किशोर पुत्र स्व राम केर 14 जून की शाम करीब 6.30 बजे संजरपुर से राजगीर का काम करके साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही असिलपुर फरिहा थाना निजामाबाद पहुंचा ही था, तभी सामने से तेज रफ्तार से आती बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे अमलकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन नरौली स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराये जहा शनिवार की शाम डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले आए जहा इलाज के दौरान रविवार की रात 8.30 बजे मौत हो गई। मृतक को दो पुत्र तीन पुत्री हैं।