ब्यूटी यादव 16 वर्ष पुत्री मनोज यादव निवासिनी गांव महुवार थाना तहबरपुर कल शाम 3.30 बजे स्कूल से वापस घर आई थी। मां कुसुम ने काम करने को कहा तो ब्यूटी ने मना कर दिया। मना करने को लेकर मां ने डाट दिया। इसी बात से नाराज़ हो कर घर के छत के हुक में साड़ी से फांसी लगा ली। मृतका कक्षा 8 की छात्रा थी। एक भाई तीन बहन में सबसे बड़ी थी।