बेसो नदी के किनारे लगे ताड़ के पेड़ को काटने के दौरान पेड़ गिरा, मजदूर की हुई मौत, सड़क हादसा दिखाने की कोशिश

Blog
Spread the love

बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के बेसो नदी के किनारे लगे ताड़ के पेड़ को बुधवार को काट रहे मजदूर की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया की गांव के लोग एक्सीडेंट बोल कर झूठी सूचना देकर मुकदमा दर्ज करा रहे थे। जांच में पता चला की पेड़ गिर जाने से मौत हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय मोहन गांव निवासी 35 वर्षीय रिंकू सरोज पुत्र नरसिंह अन्य मजदूर के साथ गांव के बेसो नदी के किनारे लगे ताड़ के पेड़ को काट रहा था। इसी दौरान पेड़ ऊपर गिर गया। घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ठेकमा ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर ठेकमा पुलिस चौकी पर ले गए। पुलिस चौकी से पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। तहरीर सड़क दुर्घटना की दिया जांच में पेड़ गिरने से मौत होने पुष्टि हुई। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री मां कलावती देवी समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। माता पिता का एक ही पुत्र था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने बताया की बाद में मृतक की पत्नी रिया की तहरीर ताड़ के पेड़ गिरने से मौत की मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *