![](https://abckhabar.in/wp-content/uploads/2024/06/AFFIX_20240626_235502.jpg)
आजमगढ़ शहर कोतवाली अंतर्गत हीरापट्टी गांव में आम के एक बाग में बुधवार को सुबह करीब 6 बजे 13 वर्षीय बालक का दुपट्टे के सहारे आम के पेड़ से लटका हुआ शव लोगों ने देखा तो सन्न रह गए। लड़का मंगलवार की शाम 5 बजे से गायब था। घर से करीब 100 मीटर दूर ही पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि पेट पर, हाथ पर चेहरे पर तेजाब से जलने के कई जगह निशान हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि पहले उसकी कहीं हत्या की गई है तब इसको यहां पर लटकाया गया है। मृतक बालक की या उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बच्चे अक्सर पेड़ से आम तोड़ने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन आम भी इस समय टूट चुके हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुनते हैं परिजन ने क्या जानकारी दी।