
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में काशी गोमती बैंक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
मृतक की पहचान परवेज पुत्र कासिम, निवासी ग्राम रसूलपुर अहमद अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि परवेज शराब पीने का आदी था। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
