
आजमगढ़ के थाना मेंहनगर की पुलिस ने पीजीआई चक्रपानपुर गेट के पास से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिनांक 19 जुलाई 2024 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त गौरव उर्फ विक्की पुत्र अरविन्द निवासी चौखड़ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ ने वादी की भांजी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। तथा अश्लील फोटो बना लिया था। जब वादी की भांजी ने शादी करने के लिए कहा तो मना कर दिया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर वादी की भांजी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 264/24 धारा 69, 315(2) BNS पंजीकृत किया गया। रविवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गौरव उर्फ विक्की पुत्र अरविन्द निवासी चौखड थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को पीजीआई चक्रपानपुर गेट के पास से समय करीब 13.00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया।