पोखरे में डूबने से अधेड़ की हुई मौत, मत्स्य पालन के पोखर में रखवाली का करता था काम

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवड़ा दामोदरपुर गांव में पोखरे में डूबने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। रविवार को सुबह पोखरे में शव उतराया मिला तब लोगों ने देखा और पोखरे के मालिक को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर लाया गया। रविवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक एहतेशाम निवासी दोरजी थाना बिलरियागंज था। वह देवड़ा दामोदरपुर में तारिक अनवर के मछली पालन के पोखरे की रखवाली का काम करता था। रात में भी वह ड्यूटी पर ही था। लेकिन कब वह पोखरा में चला गया किसी को पता नहीं चला। सुबह लोगों ने शव देखा। सुनते मामले में परिजन ने क्या जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *