करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Uncategorized

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के बरौना पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रकेश बिंद पुत्र हरिलाल बिंद की शुक्रवार देर शाम बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब चंद्रकेश घर में फर्राटा पंखा ठीक कर रहे थे। करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़े।
परिजन आनन-फानन में उन्हें जीवली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही बरदह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पत्नी कविता देवी की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चंद्रकेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें छह वर्षीय पुत्री प्रिया, पुत्र किशन और एक वर्षीय छोटा पुत्र कार्तिक शामिल हैं। मां कलावती भी बेटे की मौत से बेसुध हैं।
चंद्रकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। अचानक हुई मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *