सड़क हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, पुलिस-वन विभाग ने तिरंगे के साथ किया अंतिम संस्कार

Uncategorized

आजमगढ़। आजमगढ़-जौनपुर हाईवे मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र में राजेपुर पसिका गेट के पास एक दिन पूर्व तड़के सड़क हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सुबह सड़क पर मृत मोर मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल, वन दरोगा सुजीत सरोज और आरक्षी पंकज यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान रामचेत चौरसिया, श्रीविलास राय, सुनील राय समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में मृत मोर को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज के साथ दफन किया गया। राष्ट्रीय पक्षी के प्रति लोगों ने सम्मान जताते हुए भावुक माहौल में अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *