अपहरण मामले का खुलासा: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग लड़की सकुशल बरामद

Uncategorized

आजमगढ़: थाना महराजगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। दिनांक 19 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना महराजगंज में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना पर थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 20 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटान बाजार क्षेत्र से अभियुक्त विकास यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। विकास यादव (उम्र लगभग 21 वर्ष), निवासी थाना महराजगंज है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *