






आजमगढ़, 10 अप्रैल 2026।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बड़सरा खालसा स्थित 30 शैया निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति धीमी और असंतोषजनक मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को फटकार लगाई।
सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में आगामी दो माह के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मानकों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं होगा। साथ ही निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उनके कार्यालय को भेजी जाए, ताकि लगातार निगरानी की जा सके।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सीधे जनहित से जुड़ी है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराया जाना जरूरी
