आजमगढ़: अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के तेज बहाव में आजमगढ़ का जवान लापता, परिवार में मचा कोहराम

Uncategorized

आजमगढ़। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ में सेना के कई जवानों के लापता होने की खबर है। हादसे में आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के मुहम्मदल्ला गांव निवासी हवलदार उपेंद्र यादव भी लापता बताए जा रहे हैं। जवान के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तेज बारिश के बाद पाशुपानी सेना कैंप में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ का बहाव इतना तेज था कि 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर पानी में बह गए। उस दौरान शेल्टर के आसपास मौजूद सात जवान भी बाढ़ की चपेट में आ गए।हादसे के बाद सेना की रेस्क्यू टीमों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दो जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि हवलदार उपेंद्र यादव समेत पांच जवानों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लापता जवानों की तलाश में सेना की रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।2005 में सेना में भर्ती हुए थे उपेंद्रहवलदार उपेंद्र यादव के लापता होने की खबर गांव पहुंचते ही उनके परिवार में मायूसी छा गई। परिजन लगातार सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जवान के सकुशल वापस लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।उपेंद्र यादव के भाई रविंद्र यादव के मुताबिक, उनके छोटे भाई वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। भर्ती के बाद से ही उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में रही। वर्तमान में वह दिबांग वैली जिले के पाशुपानी सेना कैंप में तैनात थे।परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम अचानक आई बाढ़ ने कैंप में तबाही मचा दी। पानी के तेज बहाव में सेना के शेल्टर बह गए और कई जवान इसकी चपेट में आ गए।पांच जवानों की तलाश जारीहादसे के बाद से हवलदार उपेंद्र यादव, कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंदा लापता बताए जा रहे हैं। सेना की टीमें लगातार इन जवानों की तलाश में जुटी हैं।इधर, आजमगढ़ में उपेंद्र यादव के गांव में परिजनों और ग्रामीणों की निगाहें सेना की ओर से आने वाली हर सूचना पर टिकी हैं। परिवार को उम्मीद है कि रेस्क्यू टीम जल्द ही उपेंद्र यादव समेत सभी लापता जवानों को सुरक्षित खोज निकालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *