
बता दें कि दिनांक 17 जून 2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रामउजागिर यादव निवासी रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वादिनी द्वारा की शादी की बात की गयी तो टाल मटोल करने लगा। वादिनी द्वारा शादी का दबाव बनाने पर अभियुक्त गाली देने लगा। वादिनी ने इस बात की शिकायत अभियुक्त के भाई से सुनील की तो वह भी जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 376, 504, 506 आईपीसी बनाम अनिल कुमार यादव पुत्र रामउजागिर यादव ग्रा0 रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, सुनील यादव पुत्र रामउजागिर नि0 ग्राम रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के पंजीकृत किया गया। मंगलवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार यादव पुत्र रामउजागिर यादव ग्रा0 रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को बागबहार पुलिया से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।