





आजमगढ़ के दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ किया गया। स्व कमलाकांत सिंह की स्मृति में उनके पुत्र पद्मनाथ सिंह और विजय कुमार सिंह की तरफ से कंप्यूटर सेट भेंट किया गया। लोकार्पण भी विजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान वर्तमान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव और मंत्री रामनयन यादव समेत अन्य लोग रहे। बता दें कि एडवोकेट अमित कुमार श्रीवास्तव का यह वर्तमान अध्यक्षीय कार्यकाल का अंतिम लोकार्पण कार्यक्रम हैi एक दिन बाद ही नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होना है।