
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के जिवली गांव में गुरुवार को भाजपा नेताओं और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का जमावड़ा रहा। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत कई नेताओं ने स्वर्गीय जमुरता राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।नेताओं ने स्व. जमुरता राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय, विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, जयमंगल जी, अजय सिंह, जनार्दन तिवारी, रवि सोनकर, गोरखपुर जिला महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता, डॉ. अभिजात मिश्रा, पूर्व विधायक अरुण यादव, पुरुषार्थ मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, पप्पू, विनोद राजभर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा मऊ की वरिष्ठ नेत्री मंजू देवी, उर्मिला पासवान, दिग्विजय प्रताप, घनश्याम राय, सिनोद मौर्या, कल्लू अग्रहरि समेत मऊ, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर सहित कई जनपदों से पहुंचे भाजपा नेताओं व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैदबड़ी संख्या में वीआईपी और भाजपा नेताओं के पहुंचने को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ देवगांव कोतवाली, तरवां और मेहनाजपुर थानों का पुलिस बल भी तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए फायर ब्रिगेड का वाहन भी मौके पर मौजूद रहा।इस दौरान उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी जिवली पहुंचकर स्व. जमुरता राय को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
