
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे और बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम जीवली स्थित भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता श्रीमती जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत जमुरता देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
बताया गया कि श्रीमती जमुरता देवी का 02 सितंबर 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उनके पैतृक आवास पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दिवंगत जमुरता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं विनोद राजभर, पूर्व सांसद, विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख, मंडलायुक्त विवेक, एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी डॉ. अनिल कुमार, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम प्रशासन संजय चावला, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, डीडीओ संजय सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
