पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने का आरोप, बांह में लगी गोली

Uncategorized

आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गांव में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद यादव को गोली मार दी। गोली उसकी बांह में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आरोपी समीर यादव उर्फ ऋषि मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *