घर से कुछ दूर पर पोखरे के भीटे पर मिली अधेड़ की लाश, भाई ने कुछ लोगों पर लगाया शराब पिला कर हत्या का आरोप, शव लेकर पहुंचे थाने

Blog
Spread the love

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में 47 वर्षीय अधेड़ का संदिग्ध हालत में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अपने ही पोखरी के बगल में भीटे पर लाश मिलने से सनसनी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक साहब सिंह कुछ निर्माण करवाए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के साथ आए दिन उनकी वही पोखरी के बगल में दावत चलती थी। आशंका है कि इसी क्रम में बुधवार को भी लोग शाम को वह दावत में शामिल होंगे। मृतक के भाई लल्लन सिंह के अनुसार वह जब मुबारकपुर से घर आ रहे थे तब देखा कि साहब सिंह की बाइक पोखरी के बगल में रोड पर खड़ी है। वह यह देखकर चौंक गए। पास जाकर देखे तो पोखरी के भीटे पर साहब सिंह पड़े हुए हैं। वहां कोई मौजूद नहीं है। जब वह पास जाकर देखे तो साहब सिंह निढाल पड़े हुए थे। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। प्रधान के साथ अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिर उसके बाद स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां भी प्राइवेट घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर जीयनपुर कोतवाली पहुंच गए। लल्लन सिंह के अनुसार मृतक घटनास्थल पर वंश बहादुर, प्रदीप, विजेंद्र सिंह के साथ आए दिन वहां बैठते थे। वहीं इस साजिश में सुरेश सिंह और राजेंद्र सिंह रविंद्र सिंह भी शामिल हैं। क्योंकि इनसे उनकी दुश्मनी चलती है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आरोप की विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या है। हालांकि लल्लन सिंह का आरोप है कि शराब पिलाकर हत्या की गई है। जिसमें उपरोक्त दो लोगों की साजिश है और उपरोक्त तीन लोग घटना किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *