
आजमगढ़: बदरका स्थिति स्कूल में जनपद के साहित्यकार विश्वनाथ लाल शैदा की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैया लाल अस्थाना प्रहरी रहे। कार्यक्रम में साहित्यकार स्व सूरत लाल सहाय ध्रुव की याद में मौजूद अतिथियों को सम्मानित किया गया। कन्हैया लाल अस्थाना प्रहरी के काव्य संग्रह गुनगुने गीत का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मंच पर डॉ भक्तवत्सल श्रीवास्तव, डॉ गीता सिंह, डॉ अखिलेश चंद्र, संजय सिंह, हरिहर पाठक आदि मौजूद रहे। माला पहनकर स्वागत किया गया। संचालन कर रहे राजेश अस्थाना के साथ ही संजय श्रीवास्तव, अजय गुप्ता ने विश्वनाथ लाल शाहिद के जीवन और उनकी रचनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला कहां की 1903 में आजमगढ़ के एकमा के पास बिजौली में उनका जन्म हुआ इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की। उनकी कुल 16 रचनाएं थी जिसमें से उनके जीवन में 6 प्रकाशित हुई मरणोपरांत पांच हुई पांच अभी भी प्रकाशित होनी रह गई उनको जो मुकाम मिलना था वह नहीं मिल पाया।
