पति से विवाद के बाद प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने वाली पत्नी गिरफ्तार, बोतल बरामद

Uncategorized

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पत्नी द्वारा पति के प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार कोहड़ौरा निवासी मुकेश पाण्डेय पुत्र जगरनाथ पाण्डेय ने 26 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर गंभीरपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 233/2026 के तहत धारा 124(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंभीरपुर पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी 27 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे की गई। आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बोतल तेजाब भी बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल दुर्गेश राय, रिजर्व कांस्टेबल सौरभ कुमार और रिजर्व महिला कांस्टेबल रागिनी गौड़ शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *