आजमगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं के दम और संगठन की मजबूती से आजमगढ़ में कमल खिलाने का संकल्प

Uncategorized

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने की। इससे पहले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में भावनाथ चौराहे पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का स्वागत किया।

स्वागत के बाद डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह दो बार गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और आजमगढ़ में हुए उपचुनाव के दौरान पार्टी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को सांसद के रूप में जीत दिलाई थी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नए उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर आजमगढ़ में भी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में संगठन को और सक्रिय करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में बेहतर परिणाम के लिए कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर विनोद राय, संतोष सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, धनश्याम पटेल, सत्येंद्र राय, रामदर्शन यादव, मंजू सरोज, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण मौर्य, कृष्ण पाल, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, ऋषिकेश दुबे, सच्चिदानंद सिंह, मृगांक शेखर, विवेक निषाद, जितेंद्र राय, मुंशी निषाद समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *