शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

आजमगढ़। कंधरापुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने 5 अक्टूबर 2026 को पुलिस को तहरीर देकर जहानागंज थाना क्षेत्र के चक सहदरिया पश्चिम मोहल्ला निवासी सरफराज आलम पुत्र जावेद आलम पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को उपनिरीक्षक/निरीक्षक संजय मिश्रा की टीम ने सरफराज आलम को चंद्रमा ऋषि आश्रम पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Vivo T3X मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *