सेवा संकल्प अभियान को लेकर आजमगढ़ में रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें वैकल्पिक रास्ते, सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक नरौली जाने वाले मार्गों पर रहेगी रोक, भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए भी बदला रूट

Uncategorized

आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के मद्देनजर बुधवार, 7 अक्टूबर को शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों से नरौली की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।

हाईडिल चौराहे से नरौली तिराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शहर में आने वाले छोटे वाहन मऊ रोड, शंकर तिराहा, सिधारी पुल, शारदा चौराहा और गांधी तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। पहलवान तिराहा से नरौली की ओर जाने वाले वाहनों को हरवंशपुर और बागेश्वर चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा।

बागेश्वर चौराहा से बंधा मोड़ होते हुए नरौली की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। शहर से बाहर जाने वाले वाहन हरवंशपुर, पहलवान तिराहा अथवा करतालपुर होकर निकलेंगे। इसी तरह घंटाघर चौराहा से गिरजाघर और बंधा तिराहा होते हुए नरौली की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शहर से बाहर जाने वाले वाहन घंटाघर से रोडवेज, बागेश्वर चौराहा और हरवंशपुर/करतालपुर होकर जाएंगे। मऊ और बलिया की ओर जाने वाले छोटे वाहन अग्रसेन चौराहा, गांधी तिराहा, शारदा चौराहा और सिधारी पुल के रास्ते जा सकेंगे।

शारदा चौराहा से ठंडी सड़क होते हुए गिरजाघर की ओर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शहर में आने वाले छोटे वाहन गांधी तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किया गया है। बलिया और मऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन तथा रोडवेज बसें बैठौली से हाफीजपुर और भंवरनाथ होकर जाएंगी। वाराणसी और जौनपुर की ओर से मऊ-बलिया जाने वाले भारी वाहन बेलईसा, छतवारा और जहानागंज होकर जाएंगे। रोडवेज बसें बेलईसा, पहलवान तिराहा, हरवंशपुर और बागेश्वर चौराहा के रास्ते संचालित होंगी।

गाजीपुर और चिरैयाकोट की ओर से आने वाले भारी वाहनों को छतवारा से बेलईसा होकर भेजा जाएगा। रोडवेज बसें छतवारा, बेलईसा, पहलवान तिराहा और बागेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन की अवधि में अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *