
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में फायरिंग कर चार लाख रुपये नकद और दो सोने की चेन लूटने की सूचना जांच में असत्य पाए जाने के बाद पुलिस ने सूचना देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर को खेतापुर गांव निवासी मिथिलेश गौतम (23) ने सूचना दी थी कि देवरिया रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर उसका हैंडबैग छीन लिया। युवक ने बैग में चार लाख रुपये नकद और दो सोने की चेन होने की बात कही थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायरिंग कर लूट किए जाने की सूचना असत्य पाई गई।
