सर्वोदय पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Uncategorized

आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, निदेशिका कंचन यादव, अजेन्द्र राय, पुनीत राय एवं प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ देशभक्ति कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने झंडा गीत, ‘मां से है माटी’ और ‘जहां डाल-डाल पर चिड़ियां करती हैं बसेरा’ जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसके साथ ही ‘मेरे देश की धरती’ और ‘जागा हिंदुस्तान’ जैसे गीतों पर विद्यार्थियों के समूह नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद यादव ने अजेन्द्र राय एवं पुनीत राय को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
संस्था के संस्थापक एवं प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। विद्यार्थियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और समाज की समृद्धि के लिए युवा पीढ़ी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
विद्यालय की निदेशिका कंचन यादव ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और संस्कार मिले तो वे देश के सच्चे सिपाही बनकर भविष्य में राष्ट्र सेवा के लिए तैयार होंगे।
प्रधानाचार्या सुकांशा अवस्थी ने कहा कि भावी नागरिकों को आत्मनिष्ठ मानसिकता से ऊपर उठकर वस्तुनिष्ठ सोच विकसित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *