हत्या की नीयत से फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पिस्टल व खोखा बरामद, बाजार के आगे तिराहे से दबोचा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

Uncategorized

आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने हत्या की नीयत से पिस्टल से फायरिंग करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .32 बोर की देसी पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आपराधिक इतिहास भी है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम सरायभादी निवासी जितेन्द्र यादव ने 20 अक्टूबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के प्रिन्स यादव उर्फ गोलू ने उनके घर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 27 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया।
मामले में कार्रवाई करते हुए तरवां पुलिस ने 28 अक्टूबर को खरिहानी बाजार से आगे आजमगढ़ की ओर जाने वाले तिराहे से आरोपी प्रिन्स यादव उर्फ गोलू पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी सरायभादी, थाना तरवां को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की एक देसी पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, मामले में धारा 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *