धनतेरस-दीपावली पर अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड का खास ऑफर, मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट, सोने चांदी के सिक्कों से लेकर डायमंड ज्वेलरी तक की आकर्षक रेंज उपलब्ध, कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी का अवसर

Uncategorized

आजमगढ़। धनतेरस, दीपावली और डाला छठ के त्योहारों को लेकर सर्राफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच शहर के दामोदर कटरा, आसिफगंज स्थित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। प्रतिष्ठान की ओर से आभूषणों की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आशीष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में धनतेरस और दीपावली पर सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व है। इन पर्वों पर आभूषण और कीमती धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ग्राहकों की सुविधा और त्योहारों की खुशियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान ने यह विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वर्तमान में चांदी का भाव करीब 1.90 लाख रुपये के आसपास है। सोने और चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद खरीदारी का अच्छा अवसर बन रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार के मौजूदा रुझान को देखते हुए आने वाले समय में कीमतों में फिर तेजी आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
आशीष अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों के अनुसार सोने-चांदी के सिक्कों, शत-प्रतिशत शुद्ध चांदी के बर्तनों के साथ सोने, चांदी और डायमंड की आकर्षक ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक और लेटेस्ट डिजाइन भी ग्राहकों के लिए मौजूद हैं।
त्योहारों के इस खास मौके पर ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी कर मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। प्रोपराइटर आशीष अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका प्रयास है कि ग्राहकों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण और आकर्षक आभूषण उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से धनतेरस, दीपावली और डाला छठ के अवसर पर दामोदर कटरा, आसिफगंज स्थित प्रतिष्ठान में पहुंचकर खरीदारी करने और विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *