नीम के पेड़ से लटकता मिला 18 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

Uncategorized

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत उम्मा का पूरा गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवक का शव घर के बगल में स्थित नीम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी अविनाश यादव (18) पुत्र धर्मराज यादव के रूप में हुई।
बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता देखा। इसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही फरिहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्र ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *