प्रदेश संयोजक बनने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Uncategorized

विशिष्ट अतिथि मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ाव हमेशा प्रेरणादायी रहा है। नए दायित्व के माध्यम से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पार्टी नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। खेलकूद प्रकोष्ठ के माध्यम से युवाओं की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा आजमगढ़ सहित पूरे प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, शैलेन्द्र नाथ यादव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय पिंटू, सुधीर राय, राकेश सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राज सिंह, मन्नू कुमार, अग्निवेश राय, पल्लव श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, विवेक चौबे, शुभांक, हर्ष श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, सोनू यादव, मोहम्मद शाहिल, अंकित राय और आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *